कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आरंभ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण और आन-बान-शान से लहराया तिरंगा इस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने से हुई। यहां वह देश के वीरों को पुष्पांजलि अर्पित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ‘पारंपरिक बग्गी’ में सवार होकर कर्तव्य पथ पर आये.

ब्रह्मोस, राफेल, सुखोई और पराक्रमी पिनाका… परेड में दिखा भारतीय सेना का शौर्य

परेड में छह राफेल विमानों को वज्रांग फॉरमेशन में शामिल किया गया है. वहीं, त्रिशूल फॉरमेशन में तीन सू-30 विमान विक फॉरमेशन में उड़ान भरते हैं. विजय फॉरमेशन में एक रफाल 900 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए 300 मीटर की ऊंचाई पर कर्तव्य पथ के वॉटर चैनल पर जाते हैं.

परेड से पहले राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे PM मोदी

गणतंत्र दिवस की परेड से पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे हैं, यहां पर वे पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

हमारा संविधान धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है.”

उन्होंने आगे कहा कि संविधान का सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है. जय हिंद, जय भारत, जय संविधान.

‘तिरंगा हमें हर हाल में जोड़कर रखता है’, गणतंत्र दिवस के मौके पर बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के लोगों बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब हम भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, इस मौके पर महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए विनम्र शृद्धांजलि देता हूं.

सीएम योगी ने कहा कि इसी दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया, जिसमें भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया. लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को यह देश आजाद हुआ. महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ बीआर अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई.

उन्होंने आगे कहा, “आज इस अवसर पर जब हम भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, मैं मां भारती के उन महान सपूतों, शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई. भारत का संविधान हमारे भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय का संदेश देने, एक समान, सशक्त समाज की स्थापना करने और उन्हें एकता के सूत्र में बांधने का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है.”

Hot this week

गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

गोल्ड स्मगलिंग केस में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को...

Topics

गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

गोल्ड स्मगलिंग केस में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!