DC को चैंपियन बनाएंगे यह 4 स्टार खिलाड़ी, कोई गेंद तो कोई बल्ले से मचाता हैं तबाही

इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल) 2025 के 18वें सीजन की तैयारी पूरी हो चुकी है.जिसके चलते सभी टीमों ने हालहि में हुए मेगा ऑक्शन में अपनी अनुभवी और मजबूत टीम तैयार कर ली हैं.इसी को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में कई नामी खिलाड़ियों को शामिल किया है.जिसमें से कई चेहरे ऐसे चेहरे शामिल हैं जो मैच को अंजाम देने में माहिर हैं. दिल्ली ने केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक इन 4 खिलाड़ियों को पर दाव खेला हैं.

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में 2008 के शुरुआती दौर से इस फ्रेंचाइजी सीजन का हिस्सा रही है, लेकिन अब तक यह फ्रेंचाइजी टीम ने ट्रॉफी को अपने हाथ में पकड़ने में कामयाब नहीं हो पायी हैं, बात करें दिल्ली टीम की तो पहले इसका नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था।2020 में फाइनल में पहुंचने के बाद भी टीम ट्रॉफी तक नहीं पहुंच सकी। बीते कई सीजन में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी हार का सामना करना पड़ा।

यह 4 खिलाड़ी दिल्ली को दिलाएंगे ट्रॉफी

1. केएल राहुल-

केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। राहुल ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से किया था। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया, हालांकि 2014, 2015 वो टीम का हिस्सा रहे और 2016 में उनकी एक बार फिर घर वापसी हुए,जिसके चलते आरसीबी ने उन्हें खरीद लिया, कंधे में चोट के चलते वो 2017 में सीजन

आईपीएल चूक गए। इसके बाद साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें खरीदा, जिसके बाद 2019,2020,2021 में उन्हें पंजाब में कप्तानी करने का मौका मिला। साल 2022 में आईपीएल में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें बतौर कप्तान टीम में मौका दिया।

2. फाफ डुप्लेसिस –

क्रिकेट की दुनिया का वो खिलाड़ी जो बढ़ती उम्र के साथ रनों का अंबार लगाता चला आ रहा है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जहां एक ओर खिलाड़ी अनसोल्ड रहे गए, वहीं आरसीबी के पूर्व कप्तान को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया।फाफ डुप्लेसिस ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स से की थी, जिसके बाद लगातार वह चेन्नई का ही हिस्सा बने रहे, वहीं दो साल के लिए चेन्नई के बैन होने पर साल 2016,2017 के लिए वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेले। साल 2018 में भी वो चेन्नई की वापसी के साथ टीम से जुड़े रहे और फ्रेंचाइजी की जीत में अहम हिस्सेदारी निभाई। साल 2019, 2020, 2021 में भी वो लगातार चेन्नई की ओर से खेले। वहीं 2022 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें खरीदा और बतौर कप्तान टीम का हिस्सा बनाया। जिसके बाद से

डुप्लेसिस लगातार रनों की बौछार लगाते नजर आए, और साल 2023, 2024 के उन्हें कप्तानी पारी खेलते देखा गया। इस बार फॉफ को दिल्ली के लिए एक नए अंदाज में खेलते देखा जाएगा।

3. मिचेल स्टार्क –

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दिल्ली ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदा हैं। जहां इस बार उम्मीदें की जा रही हैं कि वह दिल्ली की टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल मिचेल स्टार्क के चोट से पुराना नाता हैं, जिसके चलते कीमतों में खरीदे जाने के बाद भी उन्हें बहुत कम मैचों में खेलते देखा गया हैं। साल 2014 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। जिसके बाद निजी कारणों के चलते वो फ्रेंचाइजी सीजन का ही हिस्सा रहे, जिसके फ्रेंचाइजी टीमों ने उनसे दूरी बना ली। वहीं साल 2024 में इस खिलाड़ी पर आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली लगा कर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। केकेआर ने उन्हें 24 करोड़ 75 लाख की दे कर शामिल किया। लेकिन साल 2025 में उन्हें रिटेन नहीं किया गया।

4. हैरी ब्रूक –

इंग्लैड के युवा बल्लेबाज को दिल्ली को ने मेगा ऑक्शन में खरीदा। जिसके बाद उम्मीदें ये कि जा रही हैं कि ये बल्लेबाज दिल्ली के लिए हुकुम का इक्का साबित हो सकता है। इस इंग्लिश खिलाड़ी की प्रतिभा दुनिया से छिपी नहीं हैं। पूरी दुनिया बल्ले से उनका जलवा देख चुकी हैं। वहीं आईपीएल के 16वें सीजन में साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 की कीमत दे कर शामिल किया । जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस खिलाड़ी की प्रतिभा को सराहा गया।

Hot this week

गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

गोल्ड स्मगलिंग केस में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को...

Topics

गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

गोल्ड स्मगलिंग केस में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!